फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई और रिया- महेश भट्ट की व्हाट्सएप चैट लीक, पांच खबरें

Fri, 21 Aug 2020 08:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत केस में  जांच करने वाली सीबीआई की टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंच गई। ये टीम अब केस से जुड़े सबूत इकट्ठा करेगी। साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। इसके अलावा सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट कर मामले की जांच करेगी।



सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम, BMC बोली- 'नहीं करेंगे क्वारंटीन'
 
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ भड़काऊ सामग्री के चलते निलंबित कर दिया गया है। और, उनके अकाउंट को बंद करवाने में हाथ रहा है लेखक पुनीत शर्मा का। पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें संलग्न किए फोटो में नजर आ रहा है कि उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ एक गुमनाम शिकायत की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए इंस्टाग्राम ने हिंदुस्तानी भाऊ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, लोगों की लगातार शिकायतें बनीं कारण

 
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ
चुलबुले अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वो लोगों को खाना बनाना सिखाते हैं तो कभी अपने दिल की बातें साझा करते हैं। हाल ही में दिलजीत ने लोगों प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी। लेकिन उनके शुभकामनाएं देने पर एक शख्स ने सवाल उठा दिए, जिसके बाद दिलजीत का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस शख्स को फटकार लगा दी।

यूजर बोला, 'हिंदू त्योहार की क्यों नहीं देते बधाई', दिलजीत दोसांझ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

4 of 5
ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सैमुअल होकिप ने हाल ही में बयान दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान के साथ रिलेशन में थे। सैमुअल ने एक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ के दौरान सारा और सुशांत को प्यार हो गया था। इस खुलासे के बाद अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वो भी ऋतिक रोशन से सच्चा प्यार करती थीं।

रिलेशन में थे सारा और सुशांत, कंगना बोलीं- ऋतिक के साथ मेरा रिश्ता भी सच्चा था

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी। गुरुवार रात सीबीआई के चार अधिकारी मुंबई पहुंच गए। इस बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है। ये चैट 8 जून के बाद की है, जब रिया, सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। इस चैट से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद रिया ने खुद सुशांत से रिश्ता खत्म कर दिया था। साथ ही रिया के पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट लीक, सुशांत का घर छोड़ने के बाद थीं खुश!
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें