सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह मामले की जांच की तैयारी सीबीआई ने पूरी कर ली है। मामले की जांच वर्तमान में भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के बैंक फ्रॉड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की जांच कर रही टीम ही करने वाली है। केस को लेकर कहा जा रहा है कि जांच के दौरान टीम का मुख्य फोकस रिया चक्रवती पर रहेगा। बता दें कि सीबीआई ने मामले में एक्शन लेते हुए बिहार पुलिस द्वारा दायर एफआईआर के आधार पर रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।