फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत मामले को लेकर नीतीश कुमार से की फोन पर बात, कहा- 'मैं करूंगा सीबीआई जांच के लिए पहल'

Thu, 30 Jul 2020 08:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। रविवार (26 जुलाई) को सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। अब बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-''मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। इसके साथ ही मैंने उनको पटना पुलिस को इस मामले में खुले हाथ से जांच करने देने की छूट के लिए भी तारीफ की।''
 
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी
उन्होंने आगे लिखा- ''अब जबकि दो जांच (महाराष्ट्र और पटना पुलिस द्वारा) चल रही है तो मैं सीबीआई जांच के लिए पहल करूंगा। उन्होंने (नीतीश कुमार) ने कहा है कि उन्हें कोई आपत्ति (सीबीआई जांच से) नहीं है पर चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।''

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें शुरुआत में पटना पुलिस भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से झिझक रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने उन्हें मामला समझाया और तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। वहीं सुशांत के परिवार ने अभी तक सीबीआई जांच की मांग नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती व उसके परिजनों ने मिलकर षडयंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी की और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें