फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने ऑटोप्सी रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'जानबूझकर की गई देरी'

Tue, 25 Aug 2020 02:34 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कहा था कि कई अहम जानकारियां नहीं दी गई। अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ऑटोप्सी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि जानबूझकर ऑटोप्सी को लेट किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'अब हत्यारों और उनकी शैतानी मानसिकता की पहुंच धीरे धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी को जानबूझकर लेट किया गया जिससे सुशांत सिंह राजपूत के पेट में जहर घुल जाए। जो इसके जिम्मेदार हैं उन्हें सजा देने का समय आ गया है।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत केस का दुबई कनेक्शन का किया था दावा
बीते दिनों सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में दुबई कनेक्शन का दावा किया था। उन्होंने इस मामले में इजरायली खुफिया संगठन मोसाद और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का सहयोग लेने की सलाह दी थी। साथ ही स्वामी ने अभिनेत्री श्रीदेवी और सुनंदा पुष्कर की मौत की भी जांच की मांग की थी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
ड्रग डीलर से सुशांत की मुलाकात का किया दावा 
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि दुबई का एक ड्रग डीलर अयाश खान, सुशांत की मौत वाले दिन उनसे मिला था। उन्होंने लिखा है, 'जिस तरह सुनंदा पुष्कर मामले में एम्स के डॉक्टर्स को उनके पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी या सुशांत केस में नहीं किया गया। सुशांत केस में उनकी हत्या वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिया पर भी उठाए थे सवाल
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती को लेकर भी सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे ही सबूत देती रहीं जो कि महेश भट्ट के साथ हुई उनकी बातचीत का विरोध करती हो तो सीबीआई के पास सच का पता लगाने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने और हिरासत में लेकर पूछताछ के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें