फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सरकारी गवाह बन सकते हैं दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी, सीबीआई से खुद की गुजारिश

Sat, 29 Aug 2020 04:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को सीबीआई ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से साढ़े दस घंटे पूछताछ की। वहीं, डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : फाइल फोटो
इस बीच, ऐसी खबर है कि सुशांत का घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सरकारी गवाह बन सकते हैं। शुक्रवार को  सीबीआई की एक टीम दीपेश और सिद्धार्थ को मुंबई स्थित सीबीआई मुख्यालय ले गई। जहां सरकारी गवाह बनाने के लिए कागजी कार्रवाई  किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी ने खुद सीबीआई से सरकारी गवाह बनाने की गुजारिश की। 14 जून को जिस दिन सुशांत का शव उनके घर में मिला, उस दिन ये दोनों वहां मौजूद थे। वहीं, अगर दीपेश और सिद्धार्थ सरकारी गवाह बनते हैं तो इस केस में नया मोड़ आ सकता है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सिद्धार्थ ने लगाया रिया पर आरोप
सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया था कि 8 जून की रात को जब रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर गई थीं तो उससे पहले क्या हुआ था? पिठानी ने खुलासा किया कि उस रात रिया और सुशांत के बीच झगड़ा हुआ था। जाने से पहले रिया ने एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया और उससे आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए थे। पिठानी ने बताया कि जब उन आठ हार्ड डिस्क को नष्ट किया जा रहा था, तब सुशांत भी वहां पर मौजूद थे। उनके कहने पर ही हार्ड डिस्क को नष्ट किया गया था। इसके बाद रिया अपने भाई शौविक के साथ सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती से हुई सख्ती से पूछताछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवें दिन एसपी नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया से कई तल्ख सवाल किए, जिसका जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अलग से पूछताछ की। इससे पहले बृहस्पतिवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। 

सुशांत केस: सीबीआई ने पूछे ये 10 सवाल, जवाब देने में छूटे रिया चक्रवर्ती के पसीने

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें