फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: श्रुति मोदी के वकील का चौंकाने वाला खुलासा, 'सुशांत सिंह राजपूत की प्रॉपर्टी पर थी बहनों की नजर'

Tue, 01 Sep 2020 04:20 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत का मामला दिनों दिन उलझता दिखाई दे रहा है। सीबीआई करीब एक हफ्ते से पूछताछ कर रही है। अभी तक रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। इस बीच अब श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind
श्रुति मोदी, सुशांत की पूर्व मैनेजर थीं। श्रुति के वकील आशोक साराओगी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत की बहनों पर कई आरोप लगाए हैं। श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि सुशांत की बहनें दिवंगत अभिनेता पर कंट्रोल करके रखती थीं जिससे उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत अपनी बहनों के साथ - फोटो : TWITTER- @ItsSSR
वकील ने आगे कहा कि '25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/sushantsinghrajput
वकील ने अपने बयान में कहा कि 'प्रियंका जब साथ रहती थीं वो सुशांत को रिया से मिलने नहीं देती थीं। सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ ने उनकी तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। जब सुशांत को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने उनकी बिजनेस क्लास की टिकट भी कैंसिल करा दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को अपन बयान में कहा है कि प्रियंका और रिया के बीच झगड़ा हुआ था। उस वक्त सुशांत ने रिया का साथ दिया था। इससे उनकी बहन नाराज हो गई थीं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू  में ये कहा था कि सुशांत की बहनों के साथ उनकी नहीं बनती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें