फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: इस बात को लेकर ठनका ईडी का माथा, संदीप सिंह से हो सकती है पूछताछ

Tue, 11 Aug 2020 10:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले इस केस में ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, उनके पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी से पूछताछ कर चुकी है। अब कहा जा रहा है कि ईडी निर्माता संदीप सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद को सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त बताने वाले संदीप सिंह से ईडी पूछताछ करने की योजना बना रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि संदीप और सुशांत के बैंक खातों के बीच कुछ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसी को लेकर ईडी अब पूछताछ करना चाहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विशाल कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप पर सुशांत की दोस्त ने उठाए थे सवाल
14 जून को खुदकुशी वाले दिन संदीप सिंह ही सुशांत के घर पर पहुंचे थे और वो ही सभी काम करने वालों को निर्देश दे रहे थे। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत का परिवार संदीप को नहीं जानता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुशांत की डेड बॉडी को कूपर हॉस्पिटल संदीप सिंह के कहने पर ले जाया गया था। स्मिता ने कहा कि संदीप का पीआर ही सुशांत की बहन के साथ संदीप की तस्वीरें ले रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है पहले शायद कई साल पहले संदीप, सुशांत के क्लोज रहे हों।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया से 10 घंटे तक चली पूछताछ
सोमवार को रिया और उनके भाई शौविक से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान रिया चक्रवर्ती की आय सहित अन्य चीजों के बारे में भी खुलासा हुआ, लेकिन वह ईडी के कुछ सवालों के जवाब देने में नाकामयाब रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी ने रिया चक्रवर्ती से 'प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट में जो पैसा लगाया है, वह कहां से आया है' इस बारे में पूछा तो वह इस सवाल का जवाब भी नहीं दे सकतीं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने ईडी को अपनी आईटीआई की स्टेटमेंट सौंपी। जिसमें काफी फर्क देखने को मिला है। रिपोट्स के अनुसार साल 2017-18 में रिया चक्रवर्ती ने आईटीआर भरा है उसमें उन्होंने 18.75 लाख की कमाई दिखाई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें