सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
शनिवार को एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा था कि इस समय हमारे पास बहुत सारी जानकारी है। इस केस में मीडिया ने जो हमें सपोर्ट किया उससे हमारे पास और ज्यादा जानकारी आएगी। अभी दो आरोपियों की रिमांड मिली है। आगे की जांच में और खुलासे होंगे। रिया से भी जल्द पूछताछ होगी। रिया से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। अभी बहुत सारी जानकारी का सामने आना बाकी है। रिया से ड्रग्स के संबंध में पूछताछ की जाएगी।