फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स के सवाल को क्यों टाल गईं रिया चक्रवर्ती? सफाई में कही ये बात

Thu, 27 Aug 2020 10:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर लिया है। इस बीच केस में ड्रग्स का एंगल सामने आया है जिसके बाद माना जा रहा है कि नारकोटिक्स ब्यूरो उनसे पूछताछ कर सकती है। बीते दिनों रिया के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए जिसमें दावा किया गया कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। जब रिया से इस पर सवाल पूछा गया तो वो सवाल को टालती हुई दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
आरोप है कि गौरव आर्या नाम के शख्स को रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स के लेन देन को लेकर मैसेज किए थे। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने माना कि वो गौरव आर्या को जानती हैं लेकिन इसके आगे उन्होंने ज्यादा कुछ भी कहने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया ने कहा कि 'अभी मामले की जांच चल रही है। ऐसे में मेरा ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा। जो भी होगा सच सामने आ जाएगा।' क्या रिया ने खुद ड्रग्स का सेवन किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'नहीं, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया और मैं किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हूं।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत नियमित तौर पर गांजा पीते थे। रिया आगे कहती हैं कि 'दुर्भाग्य है कि किसी के निधन के बाद ये बताना पड़ रहा है लेकिन मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। हां, सुशांत गांजा (Marijuana) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने 'केदारनाथ' की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था।' बता दें कि 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया आगे कहती हैं कि 'यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता था। मैंने हमेशा सुशांत को ड्रग्स लेने से रोका। उन्हें रोकना संभव नहीं था। अगर उन्हें स्मोक करना था तो वो करते थे। अगर उन्हें मेडिकेशन करना होता था तब वो करते थे। कोई उन्हें रोक नहीं सकता था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें