फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई से हुआ रिया चक्रवर्ती के माता-पिता का सामना, पूछे गए तीखे सवाल

Wed, 02 Sep 2020 05:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने लगातार 12वें दिन भी पूछताछ की। मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती से करीब आठ घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान सीबीआई ने रिया के बयानों का मिलान करने के लिए उनके माता-पिता से कुछ अहम सवाल किए। हालांकि सीबीआई ने रिया को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया।
विज्ञापन

2 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिया की मां संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत मंगलवार सुबह 11 बजे सांताक्रूज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई ने उनसे सुशांत के साथ रिया के रिश्ते, रिया के सुशांत का घर छोड़ने की वजह और आर्थिक लेनदेन से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान रिया के भाई शौविक भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
और क्या सवाल पूछे सीबीआई ने?
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के माता-पिता से 8 जून वाले मामले को लेकर सवाल किए। ये वही दिन था जब रिया, सुशांत का घर छोड़कर आई थीं। इसके साथ ही रिया और महेश भट्ट के बीच हुई चैट को लेकर भी इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या से सवाल किए गए। सीबीआई ने यूरोप टूर और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर भी कई सवाल पूछे।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
रिया के पिता पर भी हैं आरोप
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें रिया के माता-पिता का भी नाम शामिल है। ऐसा आरोप है कि इंद्रजीत चक्रवर्ती अपनी बेटी रिया और सुशांत के रिश्ते में काफी दखल देते थे। इसके अलावा वो सुशांत को भी दवाइयां सुझाते थे। रिया और महेश भट्ट की चैट से ऐसे भी लगा कि इंद्रजीत, रिया और सुशांत के रिश्ते से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता - फोटो : फाइल
आज फिर होगी पूछताछ
मंगलवार को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को दोबारा बुलाया है। उन्हें बुधवार को फिर एक बार डीआरडीओ ऑफिस जाकर अपना बयान देना होगा। 

फिल्म निर्माता इंद्रजीत लंकेश का दावा, बोले- कन्नड़ फिल्म उद्योग में मौजूद हैं 15 ड्रग माफिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें