रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स लेन-देन के मामले में शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने प्रारंभिक पूछताछ में बहुत कुछ बता दिया है। कम से कम वह एंगल तो ठीक दिशा में जा रहा है, जिसे सामने रखकर इस मामले की जांच शुरू की गई थी। अभी तक दर्जनभर लोगों से पूछताछ की गई है, इसमें कई गप्पी यानी ड्रग पेडलर भी शामिल हैं। उसके अलावा रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की व्हॉट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर जो बातें की गई हैं, वहां से केस की राह ज्यादा आसान होती चली गई।