संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
कुशल जावेरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि #MeToo के आरोप लगने के बाद सुशांत सिंह राजपूत चार रातों तक नहीं सोए थे। वो इंतजार कर रहे थे कि संजना सांघी सामने आकर इन आरोपों का सच बताएंगी। कुशल जावेरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'मैं सुशांत के साथ जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक रहा। मैंने उन्हें अक्टूबर 2018 में #MeToo के दौरान सबसे ज्यादा तकलीफ में देखा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें निशाना बना रहा थी। हमने संजना सांघी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तब वो यूएस में थीं और बात नहीं कर सकती थीं (अजीब इत्तेफाक है)।'