सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट ने एक रिपोर्ट बनाई है, जिसके मुताबिक सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दुनिया के अलग अलग देशों जैसे इटली, जापान, फ्रांस, रोमानिया, तुर्की, थाईलैंड, इंडोनेशिया, पोलैंड और स्लोवेनिया से पोस्ट किए गए हैं। एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि 'हमने विदेशी भाषा में पोस्ट की पहचान की है। इसमें #justiceforsushant #sushantsinghrajput और #SSR हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। हम इन अकाउंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं।'