फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप ट्रिप के बाद जिस रिसोर्ट में रुके थे सुशांत, एनसीबी ने वहां की छापेमारी, इस शख्स पर हुआ शक

Fri, 30 Oct 2020 04:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सामने आए ड्रग एंगल में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच कर रहा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कई लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। हाल ही में एनसीबी की टीम ने अंधेरी इलाके में बने वॉटर स्टोर रिसोर्ट में जाकर छानबीन की तो वहां उसे एक बड़ा सुराग मिला।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
एनसीबी की टीम ने वॉटर स्टोर रिसोर्ट से कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इसके अलावा टीम ने नवंबर 2019 से लेकर जून 2020 तक डेटा भी अपने कब्जे में लिया। एनसीबी ने उन तमाम लोगों की जानकारी भी इकट्ठा की जो इस दौरान रिसोर्ट में आकर सुशांत सिंह राजपूत से मिले थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala
दरअसल ये वही रिसोर्ट हैं जहां सुशांत सिंह राजपूत यूरोप टूर को अधूरा छोड़कर वापस आकर रुके थे। इस टूर पर सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी गए थे। ट्रिप के दौरान ही सुशांत की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ये ट्रिप अक्तूबर 2019 में हुई थी। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत के जानने वालों का कहना था कि यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत काफी बदल गए थे और उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। यहीं से सुशांत काफी दवाएं लेने लग गए थे। सुशांत ने अपनी एक डायरी बना रखी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो जिंदगी में क्या-क्या करना चाहते थे। इस लिस्ट में उन्होंने डिज्नीलैंड जाना भी लिखा था। यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत डिज्नीलैंड भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
एनसीबी को मिला अहम सुराग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सुशांत सिंह राजपूत इस रिसोर्ट में रुके हुए थे तो एक फिल्म निर्माता उनसे अक्सर आकर मिला करते थे। हालांकि ये कौन शख्स था इस बात खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन एनसीबी को कहीं न कहीं लगता है कि सुशांत की मौत और ड्रग एंगल के बीच इस शख्स का कोई संबंध हो सकता है। एनसीबी जल्द इस फिल्म मेकर और रिसोर्ट में सुशांत से मिलने आए लोगों से पूछताछ कर सकती है।

Bigg Boss 14: इस शख्स ने उड़ाई जैस्मीन के रातों की नींद, सलमान के शो में अभिनेत्री का रहना हुआ मुश्किल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें