सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
एम्स की टीम ने जो रिपोर्ट सीबीआई को दी है उसमें लिखा है कि उनके शरीर में जहर का कोई अंश नहीं मिला है। सुशांत के विसरा जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि उसे जहर नहीं दिया गया था क्योंकि उनके विसरा में जहर का अंश नहीं मिला है। इस तरह सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए थे जहर देने के या फिर जो थ्योरी चल रही थी कि सुशांत को जहर देकर मारा गया है, वैसी कोई बात विसरा रिपोर्ट में नहीं है।