फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, अंतिम रिपोर्ट पर दी ये जानकारी

Fri, 17 Jul 2020 09:42 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर फैंस कैंपेन चला रहे हैं। सिनेमा और राजनीति की कई हस्तियों ने भी सुशांत के आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। सीबीआई जांच की किसी भी मांग को माना नहीं गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
देशमुख कहते हैं, 'मेरे पास भी कैंपेन के कई ट्वीट्स आए लेकिन मुझे लगता है कि सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझा लेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इसकी अंतिम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी।'

4 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
याद दिला दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव, अभिनेता शेखर सुमन, रूपा गांगुली और बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सहित कई बड़े नामों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सोशल मीडिया पर भी सुशांत के फैंस सीबीआई जांच के लिए सरकार से गुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
वहीं गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए मदद मांगी। रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें