फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त संदीप सिंह है मास्टरमाइंड', चश्मदीद ने बताया मुर्दाघर में क्या हुआ था?

Sat, 22 Aug 2020 05:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की और जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इन सबके बीच इस केस से जुड़े कई लोग लगातार खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में एक चश्मदीद ने फिल्म प्रोड्यूसर और सुशांत के दोस्त संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें इस केस का 'मास्टरमाइंड' बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुरजीत सिंह राठौर, करणी सेना से जुड़े हुए हैं। सुरजीत ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत की मौत के अगले दिन 15 जून को वो कूपर अस्पताल में मौजूद थे। सुजीत के मुताबिक, संदीप सिंह का व्यवहार काफी संदिग्ध लग रहा था। राठौर ने बताया, 'वह (संदीप सिंह) एक बड़ी एम्बुलेंस के साथ आया था, जिसमें सुशांत का शव लाया गया था। फिर एक और पुलिस अधिकारी आया, और दस्तावेजीकरण शुरू हुआ। तीन बजे सुशांत का अंतिम संस्कार होना था। न जाने संदीप ने उस अधिकारी से क्या था।'

विज्ञापन

3 of 6
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुरजीत ने कहा, 'मैं तो कहूंगा कि वह(संदीप) कातिल है। इस केस को वह हैंडल कर रहा है। संदीप ने मुंबई पुलिस से कहकर मुझे कूपर हॉस्पिटल से बाहर करवाया था। वह एम्बुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गया था और उसने पुलिस ऑफिसर्स को थम्स अप का साइन भी दिखाया था। संदीप ने मुझसे बुरी तरह से बात की। यहां तक कि सुशांत शव लेने के लिए संदीप ने कागजात पर हस्ताक्षर भी नहीं किया था, एक और लड़का था जिसने हस्ताक्षर किए और बीएमसी को एक पत्र दिया।'

4 of 6
संदीप सिंह
सुरजीत ने कहा कि संदीप सिंह की संदिग्ध भूमिका को लेकर उन्होंने बांद्रा डीसीपी त्रिमुखे से मुलाकात की थी। सुरजीत ने बताया, 'मैंने डीसीपी से कहा कि सुशांत मामले में संदीप सीबीआई जांच के खिलाफ क्यों हैं, इस बात की जांच होनी चाहिए। लेकिन डीसीपी ने कहा कि हमें ये लिखित में दो फिर मैं एक्शन लूंगा। मैंने उन्हें लिखकर भी दिया लेकिन संदीप का कुछ भी नहीं हुआ। मैंने फिर से डीसीपी से मुलाकात की कोशिश तो मुझे हर बार टाल दिया गया। अगर सीबीआई संदीप सिंह को गिरफ्तार करती है, तो सब सच्चाई सामने आ जाएगी।'
विज्ञापन

5 of 6
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
इसके अलावा सुरजीत ने रिया चक्रवर्ती को लेकर भी खुलासा किया। सुरजीत ने कहा, 'मैं करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचा था। करीब 11:30 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां आए और मुझसे कहने लगे कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। पुलिस वालों से बात कर उसे सुशांत का चेहरा दिखा दो। मैंने पुलिस वालों से बात की और रिया को लेकर मुर्दाघर के अंदर पहुंच गया। जैसे ही मैंने सुशांत के चेहरे से चादर हटाई, रिया ने उनके सीने पर हाथ रखा और कहा- 'सॉरी बाबू'। हम 5 से 7 मिनट तक अंदर रुके रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
आगे सुरजीत ने कहा कि, 'शव से चादर हटते ही रिया का सॉरी बोलना उन्हें भी खटका था। उनके मन में यह सवाल उठा था कि आखिर रिया किस बात की माफी मांग रही थीं? जब वे बाहर आए तो वहीं मौजूद रिया के भाई शोविक और मां संध्या ने भी सुशांत का चेहरा देखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें पुलिस ने इजाजत नहीं दी। सुरजीत की मानें तो कूपर हॉस्पिटल में रिया करीब दो घंटे तक रही थीं। चूंकि अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा था। इसलिए वे पिछले दरवाजे से अंदर गई थीं।'

यूट्यूबर आशीष चंचलानी का खुलासा, इस मुश्किल वक्त से गुजरा परिवार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें