फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में आज हो सकती है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, सीबीआई जानना चाहेगी इन सवालों के जवाब

Mon, 24 Aug 2020 11:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अभिनेता के स्टाफ के दो सदस्य कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की जा रही है। रविवार को दूसरे दिन भी इन तीनों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची थी। अब खबर है कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर उनसे पूछताछ कर सकती है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती को इस केस में मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सीबीआई अब रिया से पूछताछ के दौरान ये कोशिश करेगी कि जो भी सच है वो सामने आए। 
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया से क्या जानने की कोशिश कर सकती है सीबीआई
  • सुशांत के साथ कैसे रिश्ते थे?
  • क्या सुशांत डिप्रेशन में थे?
  • 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर क्यों गई थीं?
  • क्या सुशांत से झगड़ा हुआ था?
  • घर से जाने के बाद सुशांत से बातचीत की थी?
  • आखिरी बार सुशांत को फोन कब किया था?
  • सुशांत के खाते से पैसे कहां गए?
  • क्या दोनों शादी करने वाले थे?
  • सुशांत के परिवार से कैसे रिश्ते थे?
  • यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था?

4 of 6
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर ब्लैकमेलिंग से लेकर सुशांत को धोखा देने तक की बात कही। इसके अलावा उन्होंने 15 करोड़ रुपये के हेरफेर का भी आरोप लगाया। ईडी पहले ही रिया से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सहयोग न करने की बात आई सामने
ईडी से पूछताछ के दौरान ये बात भी सामने आई कि रिया चक्रवर्ती ने इसमें सहयोग नहीं किया। रिया से पूछताछ के दौरान जो सवाल किए जा रहे थे उन्होंने उनमें से किसी भी सवाल का सही से जवाब नहीं दिया था। आधी जानकारियों को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
घर छोड़ने से पहले गुस्से में थी रिया
8 जून को रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। सुशांत के कुक नीरज के मुताबिक, रिया उस दिन काफी गुस्से में थीं और उन्होंने उनको (नीरज) अपना सामान पैक करने को कहा था। घर छोड़ने से पहले रिया और उनके भाई शोविक ने डिनर भी नहीं किया था।

कुमार गौरव के साथ 'फूलों के शहर' में घर बसाने के सपने देखा करती थीं ये अभिनेत्री, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें