सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
लगभग तीन बजे के आसपास सीबीआई 45 मिनट तक सुशांत के घर पर ही रही। टीम के साथ नीरज, सिद्धार्थ और फॉरेंसिक दल भी था। इसके अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी सुशांत के घर पर सीबीआई के साथ मौजूद थे। इस दौरान एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। केंद्रीय एजेंसी की टीम दोपहर ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी थे। सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे थे।