सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @ItsSSR @Rhea_Chakraborty @DishaSalian
सीबीआई ने जांच में जुड़ा दिशा सालियान आत्महत्या मामला
अभिनेता सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम ने जांच में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान आत्महत्या मामले को भी जांच में जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिशा सालियान को लेकर सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव और मेवाती के अलावा रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की है। शौविक से पूछा गया कि दिशा सालियान सुशांत के घर में कितनी बार आई, सुशांत के कामों को कितना मैनेज करती थी। उसकी मौत की जानकारी सुशांत को कैसे हुई। क्या सुशांत सिंह दिशा को लेकर खुद को असहज महसूस कर रहे थे आदि। हालांकि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने कुछ भी नहीं बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिया ने दिशा सालियान से जुड़े सवाल पर कहा कि वह उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती है। उसे उसकी मौत के बारे में कुछ नहीं पता।