सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वहीं बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि 'दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं। हमें परेशान कर रहे हैं, न काम करने दे रहे हैं और न ही मदद कर रहे हैं।' बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही दिशा ने एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में जब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें बताया गया कि दिशा सालियान की फाइल गलती से डिलीट हो गई।