फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म पर छिड़ी चर्चा, किसी सितारे को फिल्म से निकाला तो किसी की इमेज खराब करने की हुई कोशिश

Tue, 28 Jul 2020 02:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सुष्मिता सेन, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया के पीछे की कड़वी सच्चाई भी बाहर आ गई। बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म, गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कई सितारों ने कहा कि आउटसाइडर होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और किसी जान पहचान वाले को उनकी जगह ले लिया गया। हालांकि कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू सहित अन्य सितारे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। चलिए इसी कड़ी आज हम आपको बताते हैं कि नेपोटिज्म की इस बहस में किस कलाकार ने क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत और करण जौहर के बीच नेपोटिज्म को लेकर हमेशा ही नोक झोक देखने को मिली है। करण जौहर के चैट शो में कंगना ने उन्हें नेपोटिज्म के लिए मुख्य जिम्मेदार बताया था। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि 'हम जिस तरह के समाज में हैं, जैसे लोगों के बीच काम कर रहे हैं उनमें से 90 प्रतिशत लोग या तो फिल्म परिवारों से हैं या उनके बेहद करीबी है।' उन्होंने यह भी कहा कि करण जौहर के शो के बाद उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की गई। यही नहीं उनसे फिल्में छीन ली गईं।
विज्ञापन

3 of 10
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा था कि 'मैं जानता था कि एक आउटसाइडर होने के नाते मुझे दूसरा मौका नहीं मिलेगा। स्टार किड्स जो सक्सेसफुल हैं, वो सच में प्रतिभाशाली हैं। उन्हें पहला ब्रेक तो मिलता है लेकिन फिर उसके बाद अपना एक बेंचमार्क सेट करना पड़ता है। अगर मैं अपना 50 फिसदी देता हूं, तो लोग कहते हैं कि मैंने इसे खुद किया है लेकिन अगर स्टार किड्स में 80 फीसदी की क्षमता है और अगर वे अपना 100 फीसदी देते हैं, तो भी लोग संतुष्ट नहीं होते हैं।'

4 of 10
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
एक इवेंट में राजकुमार राव ने नेपोटिज्म पर कहा था कि 'हां वंशवाद हर जगह है। आपको तीन चार फिल्में भले ही मिल जाएं, आप इनसाइडर हो या आउटसाइडर, अगर आपको अपना काम नहीं आता है तो सर्वाइव नहीं कर पाएंगे।'
विज्ञापन

5 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मी यात्रा पर कहा था कि 'मैंने भी बहुत बार नेपोटिज्म को झेला है। मुझे कई बार फिल्मों से निकाला गया है क्योंकि उस फिल्म में किसी जान पहचाने वाले की सिफारिश की गई। हालांकि मैं इस नेपोटिज्म से बाहर निकली। मुझे पता था कि दुनिया में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है।' 
विज्ञापन

6 of 10
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू ने कहा था कि 'फिल्म इंडस्ट्री में संपर्क बनाने में समय लगता है और तब तक आपको काम नहीं मिल पाता है। स्टार किड्स के साथ ऐसा नहीं है। नेपोटिजम के कारण कई फिल्में मेरे हाथ से निकल कर स्टार किड के पास चली गईं।'
विज्ञापन

7 of 10
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में स्ट्रगल को लेकर 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का बयान काफी मशहूर हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान जब अनन्या पांडे इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में बता रही होती हैं तभी सिद्धार्थ बोल पड़ते हैं, 'जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका (स्टार किड्स) स्ट्रगल शुरू होता है।'

8 of 10
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'नेपोटिज्म हर देश में यह भूमिका निभाता है। भारत में नेपोटिज्म एक अलग स्तर पर है। मुझे संदेह है कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में जाति यहां अधिक रूप से स्पष्ट है। आखिरकार यह जाति ही है जो यह तय करता है कि एक बेटा अपने पिता के काम पर चलता है और बेटी से शादी के बाद गृहिणी होने की उम्मीद की जाती है।'

9 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म को लेकर आलिया भट्ट खुद निशाने पर हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि 'मैं एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां से मेरे लिए सारी चीजें आसान हो जाती हैं। नेपोटिज्म बिल्कुल है और यह ना केवल बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यहां तक की स्कूल के एडमिशन के दौरान भी।'
विज्ञापन

10 of 10
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन से ट्विटर पर एक फैन ने पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म से वो कैसे निपटती हैं और उन्होंने अब तक खुद को कैसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रखा? जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं अपने दर्शकों पर फोकस करती हूं, आप लोगों पर। मैं तब तक काम करती रहूंगी जब तक आप लोग मुझे देखते रहेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें