फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: बिहार पुलिस का मुंबई पुलिस पर आरोप, 'हमें काम नहीं करने दे रहे, लेकिन अब हम बड़ा फैसला लेंगे'

Tue, 04 Aug 2020 10:47 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस की तनातनी बरकरार है। बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। एक बार फिर से डीजीपी बिहार ने मुंबई पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि 'सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन इस मामले को शुरुआत से देखना पड़ेगा।' उन्होंने कहा कि 'मुंबई पुलिस हमारे साथ अपराधियों की तरह बर्ताव कर रही है। उनकी मंशा साफ नहीं है और काम करने से रोका जा रहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गुप्तेश्वर पांडे ने आगे कहा कि 'दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं। हमें परेशान कर रहे हैं, न काम करने दे रहे हैं और न ही मदद कर रहे हैं।' बता दें कि दिशा सालियान, सुशांत की एक्स मैनेजर थीं। सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में जब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें बताया गया कि दिशा सालियान की फाइल गलती से डिलीट हो गई।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन करने पर बिहार के डीजीपी ने कहा कि 'उन्हें तुरंत छोड़ा जाए। एक कैदी की तरह एसपी के हाथ पर निशान बना दिया गया। बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है लेकिन कोई सहयोग करने को तैयार नहीं है।' बता दें कि विनय तिवारी जांच के लिए मुंबई पहुंचे ही थे कि बीएमसी की टीम ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया। बाद में बीएमसी ने सफाई दी कि नियमों के तहत ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगा। रिया से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस जांच में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। ईडी को सुशांत के बैंक खातों की डिटेल मिल चुकी है। इसी सिलसिले में रिया से पूछताछ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें