अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा कर इंडस्ट्री के बाहर से आने वाले लोगों को सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो भी अभिनेता छोटे शहरों से अपने सपनों को पूरा करने के लिए आ रहे हैं वो कड़ी मेहनत करें और हार ना मानें। उन्हें भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अनुपम ने कहा, 'मैं भी जब इंडस्ट्री में आया था तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। सिर पर बाल नहीं है, केकड़े जैसा पतला है। हिंदी मीडियम से पढ़ा है। 1981 में ये बातें सही भी थीं। आपके हौसलों को कम करने वाले, आपको नीचा दिखाने वाले हमेशा मिलेंगे, लेकिन हारना नहीं है। अपने सपनों को छोड़ना नहीं है।'