फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'भाई को खोने पर मुस्कुराने की अनुमति है'

Tue, 15 Sep 2020 03:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, विशाल कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter: @vishalkirti
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने का समय गुजर चुका है। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही उनका परिवार और उनके फैंस शोक में डूबे हुए हैं। हालांकि सुशांत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति अक्सर सुशांत से जुड़ी कई बातें उनके फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही विशाल उनके बारे में अपने ब्लॉग में कुछ ना कुछ लिखते ही रहते हैं। अब हाल ही में सुशांत की मौत के तीन महीने बीत जाने पर विशाल ने एक बार फिर से उनके बारे में कई बातें साझा की हैं। साथ ही विशाल ने ये भी बताया कि पूरा परिवार सुशांत को खोने के दुख से किस तरह उबर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विशाल कीर्ति - फोटो : Twitter: @Vishalkirti
विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने ब्लॉग का लिंक साझा किया है। इसके साथ उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी-कभी, मैं सुशांत की कुछ मीठी यादों को 'एक्सटेंडेड फैमली' के साथ साझा करूंगा, ताकि हम धीरे-धीरे ठीक हो जाएं जबकि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। कहने की जरूरत नहीं है कि हमें न्याय के लिए वॉरियर्स फॉर एसआरआर से जो समर्थन मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं।'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही विशाल ने अपने ब्लॉग में सुशांत को लेकर कई बातें साझा की हैं। विशाल ने बताया है कि सुशांत अपनी बहनों के लिए कितने प्रोटेक्टिव थे। विशाल ने लिखा, 'जब मैंने और श्वेता ने कॉलेज टाइम में डेटिंग शुरू की थी तब सुशांत एक टिपिकल प्रोटेक्टिव भाई की तरह मुझसे सवाल पूछते थे कि श्वेता को लेकर मेरा इंटेंशन क्या है। हमने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस रिश्ते को लेकर हम सीरियस हैं। लेकिन वे तब तक नहीं माने जब तक मैं 2007 में श्वेता से शादी करने के लिए यूएस से वापस नहीं आ गया। उसके बाद तो सब इतिहास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, श्वेता सिंह कीर्ति, विशाल कीर्ति - फोटो : Twitter: @Vishalkirti
विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग का टाइटल 'थ्री मंथ ऑफ अनइमेजनेबल लॉस ' दिया। विशाल इसमें लिखते हैं, 'जो हुआ वह इतना अकल्पनीय है कि हम आंशिक रूप से अभी भी चिंता में हैं। हम मुस्कुराने की कोशिश कर रहे हैं, जब भी हमारे बच्चे कुछ करते हैं तो हम हंसते हैं, लेकिन उसी क्षण अंदर से गिल्ट भी महसूस होता है। हम खुद से सवाल करते हैं कि क्या हमें अपने भाई को खोने पर मुस्कुराने की अनुमति है। हमें वापस सामान्य होने में बहुत समय लगेगा और मुझे पूरा यकीन है कि हम दोबारा इस परिस्थिति में नहीं आएंगे, लेकिन हम लगातार हील करने की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद है समय के अनुसार सब ठीक हो जाएगा।'

पढ़ें: जया बच्चन के ड्रग्स और बॉलीवुड के बयान पर कंगना रणौत का तीखा जवाब, कहा- 'अभिषेक फांसी लगा लेते तब...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें