अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सात महीने से भी ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अब तक मुंबई पुलिस और सीबीआई यह पता नहीं कर पाए हैं कि इस घटना की वजह क्या रही? सुशांत के प्रशंसक उनके असामयिक निधन के बाद आए पहले जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड भी करने लगा। प्रशंसकों के मन में रह रह कर बहुत से सवाल उठते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन? इस केस में कुछ और भी सवाल हैं जिनका जवाब हर सुशांत फैन को चाहिए।
विज्ञापन
2 of 11
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
मुंबई पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की?
सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने रिया पर कई इल्जाम लगाए। इसके बाद उन्होंने एक नया खुलासा करते हुए जानकारी दी थी कि उन्होंने 25 फरवरी को ही मुंबई के बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे की जान को खतरा है। उनका कहना था कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को अपने प्यार के जाल में फांस कर उनके पैसे ऐंठने और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश कर रही हैं। इतना जानने के बाद भी मुंबई पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन
3 of 11
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिना जांच के मौत को आत्महत्या कैसे बता दिया?
सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई। जब इसकी जांच करने के लिए मुंबई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्होंने मौके पर से सबूत उठाए, फोटोग्राफी की और सुशांत के घर से बाहर आते ही कह दिया कि सुशांत के कमरे में जाने के लिए उनका दरवाजा तोड़ना पड़ा और उनका शव पंखे से लटका मिला। इस आधार पर पुलिस ने इस मामले को सीधे आत्महत्या करार दे दिया। न कोई कार्यवाही और न कोई पूछताछ।
4 of 11
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
50 से ज्यादा सिम कार्ड क्यों बदले गए?
पुलिस को सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुशांत ने बहुत ही जल्दी में लगभग 50 सिम कार्ड बदल दिए थे। बताया गया कि सुशांत को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं। वह अक्सर अपना नंबर बदल देते थे और फिर उनके करीबी लोग उनका नया नंबर भी ऊपर तक पहुंचा देते। इस पर पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की? इसी में एक तथ्य यह भी है कि सुशांत के फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी का पता पुलिस ने क्यों नहीं लगाया? और शुरुआती जांच में अगर पुलिस ने अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा देखा होता तो शायद बहुत कुछ बातें उसी समय साफ हो सकती थीं।
विज्ञापन
5 of 11
सिद्धार्थ पिठानी और रिया
- फोटो : फाइल
सिद्धार्थ पिठानी और रिया का संबंध क्या है?
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत का बहुत करीबी दोस्त रहा। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता था। लेकिन, जब सुशांत की मौत हुई और सारा मामला एक एक करके खुलने लगा तो सिद्धार्थ पाला बदलकर रिया चक्रवर्ती की ओर जाकर मिल गया। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनका करीबी था तो पुलिस और सीबीआई ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की। सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलता रहा। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उसने पाला क्यों बदला?
विज्ञापन
6 of 11
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
सीबीआई जांच और रिया का रुख?
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ही एक दिन रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके इस केस में सीबीआई की जांच की मांग की। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के नाम संदेश लिखकर देश की न्याय प्रणाली में अपना भरोसा दिखाया। हालांकि, यही रिया सुशांत केस के शुरुआती दौर में सीबीआई जांच के खिलाफ रहीं। उन्होंने सुशांत के केस में सीबीआई की जांच करने वाले लोगों की मांग को गैरकानूनी और न्याय के खिलाफ बताया। रिया का यह बदलता रुख भी शक के दायरे में है।
विज्ञापन
7 of 11
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच के खिलाफ क्यों रही?
आरोप यही रहा कि अभिनेता सुशांत सिंह मामले में मुंबई पुलिस ने शुरुआत से ठीक-ठाक जांच नहीं की। लेकिन, जब जांच सीबीआई को सौंपने की बात की गई तो पुलिस इसमें भी सहमत नजर नहीं आई। पुलिस ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार ने भी सीबीआई जांच की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने हवाला दिया कि मुंबई पुलिस ने मुंबई हमलों जैसे केस की जांच की है तो इस केस के लिए उन पर ही भरोसा जताना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह मुंबई पुलिस की काबिलियत पर सवाल उठाना है।
8 of 11
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
क्या किसी राजनेता का भी हाथ?
शुरुआत में तो पुलिस ने सुशांत की मौत को आत्महत्या करार दे दिया लेकिन बाद में जब जांच हुई तो इस केस ने एक हाई प्रोफाइल केस का रूप धारण कर लिया। इसमें दर्जनों लोगों से पूछताछ हुई और समय-समय पर यह भी खबर आती रही थी कि इस केस में महाराष्ट्र के एक युवा नेता का भी हाथ है। हालांकि, इस बात को लेकर न तो महाराष्ट्र पुलिस और न ही सीबीआई कभी कुछ पक्के तौर पर कह सकी।
9 of 11
- फोटो : फाइल
सुशांत और उनके परिवार पर निशाना?
सुशांत सिंह राजपूत मामले में केस चलता रहा और कार्रवाई होती रही। लेकिन, फिर अचानक से सुशांत के घर वालों ने एक बयान जारी किया किया। उस बयान में कहा गया कि उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है। सुशांत के परिवार ने एक पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की चार बहनें हैं और एक बूढ़े पिता हैं। कुछ लोग उनको सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उन सब के चरित्र पर भी कीचड़ उछाला जा रहा है। इस बात से सुशांत का परिवार बहुत दुखी था।
10 of 11
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान
- फोटो : फाइल
सुशांत का दिशा सालियान कनेक्शन?
सुशांत की मौत से कोई पांच दिन पहले ही उनकी मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान की भी मौत हो गई थी। बहुत से लोगों ने इन दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़ कर देखा। इसमें बताया गया कि सुशांत दिशा की मौत के बाद बिल्कुल टूट गए थे और उसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस और सीबीआई इन दोनों घटनाओं को जोड़ने की कोशिश करती रही लेकिन आज तक तो कोई सुराग मिला नहीं। लेकिन सुशांत के प्रशंसकों को तो इस मौत के खुलासे का भी इंतजार है।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
सुशांत के डिप्रेशन की बात सिर्फ रिया को ही कैसे पता?
केस की जांच के दौरान पुलिसिया पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत डिप्रेशन में थे। हालांकि, जब यही बात पुलिस ने सुशांत के घर में काम करने वाले स्टाफ और सुशांत के घरवालों से पूछी तो उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुशांत की बहन ने जरूर अपने बयान में पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से सुशांत डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे लेकिन उन्होंने एक आध हफ्ते से वह दवाइयां लेना बंद कर दी थीं। इस बात की पुष्टि सुशांत के डॉक्टर ने भी की। इनके अलावा सवाल तो और भी हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो फिर भी यही आता है कि आखिर इस घटना की वजह क्या रही?