फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग करने वाला लड़का कैसे बना बॉलीवुड का 'धोनी', ऐसे पलटी किस्मत

Tue, 21 Jan 2020 04:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sushant Singh Rajput - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे नए चेहरे हैं जो हीरो और एक्टर दोनों कैटेगरी में फिट बैठते हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी फिट होता है। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए, ये कहानी काफी मजेदार है। 

विज्ञापन

2 of 4
sushant singh rajput - फोटो : social media
साल 2000 में अपने पिता के ट्रांसफर की वजह से सुशांत परिवार के साथ दिल्ली आ गए। दो साल बाद सुशांत की मां का निधन हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलिंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को जॉइन कर लिया। सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए।
विज्ञापन

3 of 4
sushant singh rajput - फोटो : amar ujala
ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। श्यामक डाबर ने सुशांत की तारीफ की जिसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप को जॉइन कर लिया। साल 2008 में सुशांत को टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में काम करने का मौका मिला। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
Sushant Singh Rajput
साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेशन मिला। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए। साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। बीते साल उनकी फिल्म 'छिछोरे' उनके करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी।  

श्वेता बसु प्रसाद ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, बोलीं- मैं पति की फैन हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें