फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक ऐसा था सुशांत सिंह राजपूत का सफर, देखें बचपन की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 21 Jan 2021 10:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में और ऊंचाइयों तक जाना था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक पिछले कई दिनों से उनसे संबंधित कोई ना कोई हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स अभिनेता को याद करते हुए उनकी फिल्मों के क्लिप्स और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं सुशांत सिंह राजपूत की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत के पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और मां का नाम उषा सिंह है। उनके पिता पटना में बिहार स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन में काम करते थे। अब वह रिटायर्ड हो चुके हैं। पांच भाई बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे। उन्हें सब प्यार से गुलशन बुलाते थे।
विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत की एक बहन मीतू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकेट खेल चुकी हैं। साल 2002 में जब सुशांत की मां का निधन हो गया तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। अभिनेता ने अपनी आगे की पढ़ाई यहीं से की।

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत अपने स्कूल के दोस्तों के साथ खड़े हैं। यहां उनका बिल्कुल शरारती अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के जरिए सुशांत के फैंस उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपने स्कूल के ग्रुप के साथ हैं। सुशांत पढ़ने में काफी अच्छे थे। उनका कहना था कि उनकी चारों बहनें पढ़ने में बहुत तेज थीं। ऐसे में उन्हें भी पढ़ना पढ़ता था और उनके नंबर सही आते थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत कॉलेज के दिनों (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
स्कूल और कॉलेज के दिनों में सुशांत ने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेता बन सकते हैं। वह काफी शर्मीले स्वभाव के हुआ करते थे। बाद में उन्होंने श्यामक डावर डांस एकेडमी ज्वॉइन कर लिया, जहां से उनके लिए रास्ते खुलते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में शोज किए। फिल्म धूम में वह ऋतिक रोशन के साथ बैकग्राउंड डांसर थे। बाद में उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया और फिर बड़े पर्दे तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें