फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गंगा में प्रवाहित होंगी सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बहन ने पोस्ट लिखकर कहा- 'उसके लिए प्रार्थना करें'

Thu, 18 Jun 2020 12:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का सोमवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत के अंतिम संस्कार में उनके पिता केके सिंह और बहनों के साथ कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, निर्देशक अभिषेक कपूर, सुनील शेट्टी, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रिया चक्रवर्ती मौजूद रहे। सुशांत के निधन के बाद से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता अभी तक बेटे को खोने के सदमे से उभरे नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार पटना (Patna) वापस लौट आया है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। सुशांत का श्राद्धकर्म राजीवनगर स्थित आवास पर ही होगा। सुशांत की बहन ने लिखा- 'मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।'

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
सुशांत की बहन ने लिखा- 'मैं फिर आप सभी से ये कहूंगी कि उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों और ढेर सारे प्यार के साथ उसे अलविदा कहें। उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे बहुत प्यार और खुशियों के साथ विदाई दें।' सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी शख्स ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। पिछले एक से दो महीने से उन्होंने लोगों से मुलाकात बेहद सीमित कर दी थी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं। 15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी और अब सुशांत सिंह सिर्फ यादों में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरा देश, बॉलीवुड समेत बिहार के लोग भी काफी निराश और हताश हैं। राजधानी पटना के युवाओं ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें