सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारानाथ' का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आपकी आंखों में उत्तराखंड त्रासदी की वो तस्वीरें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। केदारनाथ के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है केवल म्यूजिक है जो आपको कहानी की एक झलक देगा और कई सवाल छोड़ जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kedarnath
- फोटो : screengrab from kedarnath video
बात करें सारा अली खान की तो टीजर में उनका लुक देसी नजर आ रहा है। टीजर की खास बात ये है कि अपनी डेब्यू फिल्म में ही सारा ने किसिंग सीन दिए हैं। टीजर में टैक्स्ट लिखा आ रहा है- इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार...
विज्ञापन
3 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
टीजर से पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें पिट्ठू का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह अपनी पीठ पर सारा अली खान को ढोते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में इन सितारों के पीछे कुछ अन्य श्रद्धालु भी दिख रहे हैं। टीजर की बात करें तो पहली फिल्म में सारा और सुशांत के बीच जमकर रोमांस दिखाया जाने वाला है।
4 of 5
sara ali khan
सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है।
फिल्म शूटिंग के समय से ही विवादों में रही हैं। कभी सारा के खिलाफ नोटिस हो या फिर फिल्म के निर्माता-निर्देशक के बीच विवाद का मसला। फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियां बटोरती आई है। इस फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं।