Hulla
- फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : राज शिव पुरी
फिल्म : हल्ला (2008)
इस फिल्म का विषय थोड़ा अतरंगी ही है। लेकिन सुशांत सिंह के लिए कैसा भी किरदार हो, सब हजम है। जयदीप वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म सुशांत सिंह एक स्टॉकब्रोकर राज शिव पुरी का किरदार निभाते हैं। वह थोड़ा गुस्से वाला है, और हर जगह शान्ति चाहता है। जहां भी हल्ला होता है, तो वह विचलित हो जाता है, और अजीब हरकतें करने लगता है। अंत में उसे समझ आ जाता है जब उसकी वजह से कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं।