फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड केस की जांच करने पहुंचे एसपी किए गए क्वारंटीन और अमिताभ ने जीती कोरोना से जंग, पांच खबरें

Mon, 03 Aug 2020 07:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच करने मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसपी तिवारी रविवार को ही मुंबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले से मौजूद अपनी टीम के साथ मीटिंग की थी।

सुशांत सुसाइड केस: पटना से जांच करने पहुंचे एसपी को मुंबई में जबरन किया क्वारंटीन, बिहार के डीजीपी हुए नाराज

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने की खबर - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तब से इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए पटना पुलिस मुंबई में डेरा जमाए हुए है। इस वक्त सबकी निगाहें रिया पर ही टिकी हुई हैं। इस बीच खबर है कि रिया और उनके परिवार ने अपनी बिल्डिंग छोड़कर कहीं चले गए हैं।



परिवार के साथ रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा घर, बिहार के डीजीपी बोले- जमीन से खोदकर निकाल लेंगे

 
विज्ञापन

3 of 5
तनुश्री दत्ता, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से बिहार पुलिस की टीम जांच में जुटी है, तभी से मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई तो पहुंचीं लेकिन उसके बाद उसे जगह जगह ऑटो और निजी गाड़ी से जाते हुए देखा गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की आलोचना की जा रही है। इस बीच मीटू मूवमेंट को लेकर चर्चा में रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो में कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

सुशांत केस में मुंबई पुलिस और 'बॉलीवुड गैंग' पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बताया किस तरह होता है पर्दे के पीछे का खेल


 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वॉरियर्स की हर संभव मदद कर रहे हैं। अक्षय इस महामारी से जंग लड़ने के लिए लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस से जंग लडने के लिए मुंबई पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही हैं। मुंबई पुलिस की भी अक्षय कुमार हमेशा मदद करते रहे हैं। एक बार फिर से अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद की है। 

कोरोना से जंग लड़ने के लिए फिर आगे आए अक्षय कुमार, महामारी से निपटने के लिए मुंबई पुलिस को दिया ये तोहफा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दो अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद बिग बी के फैंस सोशल मीडिया पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दो अगस्त की तारीख अमिताभ बच्चन की जिदंगी में कितना मायने रखती है ? 

अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जीती जंग, इस वजह से दो अगस्त की तारीख उनकी जिंदगी के लिए रही है खास !


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें