बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई अभिनेत्रियां इसकी जानकारी दे चुकी हैं। अब इस लिस्ट में सुरवीन चावला का नाम भी जुड़ गया है और उनके खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सुरवीन ने बताया कि मुंबई में शुरुआती दिनों में उन्हें बॉडी शेमिंग से दो चार होना पड़ा। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस शर्मनाक घटना का खुलासा किया। उस दौरान अपने वजन की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग से भी जूझना पड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी पहली फिल्म की मीटिंग के दौरान उनसे उनका वजन, कमर और सीने का माप पूछा गया।