बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का जन्म 23 दिसंबर 1925 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पेशावर में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। सुरिंदर कपूर और दीवान बशेस्वरनाथ आपस में रिश्तेदार थे। सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज के भतीजे लगते थे। पृथ्वीराज पेशावर में लॉ की पढ़ाई कर रहे थे,लेकिन उनका दिल थियेटर में अधिक लगता था। ऐसे में पढ़ाई बीच में ही छोड़ मुंबई चले आए और यहां आकर इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़ गए। काफी संघर्ष किया और आखिर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका, बहरीन जाने की मांगी थी अनुमति
सुरिंदर कपूर के मुंबई आते ही पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के सेट पर सहायक निर्देशक की नौकरी दिलवाई थी। हालांकि काफी लंबे समय तक फिल्म को करने के बाद उन्होंने उसे बीच में ही छोड़ दिया था। इस बीच सुरिंदर की दोस्ती शम्मी कपूर और अभिनेत्री गीता बाली से हो गई थी। इसलिए, उन दोनों ने सुरिंदर कपूर का करियर बनाने में काफी मदद की थी। खबरों की माने तो सुरिंदर कपूर ने अपना करियर गीता बाली के साथ शुरू किया था। वे उनके पर्सनल असिस्टेंट बने फिर धीरे-धीरे फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाने लगे। काफी संघर्ष के बाद सुरिंदर कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो गए और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर में उनका नाम शुमार हो गया। सुरिंदर कपूर के तीन बेटों में बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर बन गए तो अनिल कपूर और संजय कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आज सुरिंदर कपूर की तीसरी पीढ़ी यानी अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, सोनम कपूर भी खूब नाम कमा रहे हैं। बता दें कि साल 2011 में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था।
Krk: कमाल आर खान को नहीं रास आया 'झूमे जो पठान' बोले- शाहरुख जी ये इंडिया है पाकिस्तान नहीं...