फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आवासीय इमारत में अवैध निर्माण का है आरोप

Fri, 05 Feb 2021 02:50 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
आवासीय इमारत में अवैध निर्माण को लेकर एक नगरीय निकाय के नोटिस के संबंध में अभिनेता सोनू सूद की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। अभिनेता ने मुंबई के जुहू इलाके में अपनी आवासीय इमारत में कथित अवैध निर्माण पर नगर निगम के नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज करने के मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन भी होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने में मदद कर सूद सुर्खियों में आए थे। अभिनेता ने अपनी याचिका में कहा है कि इमारत में बदलाव को लेकर उनके आवेदन को नगर निगम के आयुक्त ने मंजूर कर लिया था और यह महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) की अनुमति के अधीन है।
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Sood - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
याचिका में कहा गया है कि 13 जनवरी 2021 को उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर योजना कानून 1966 की धारा 43 (एक) के प्रावधानों पर विचार किए बिना आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि आवासीय परिसर को आवासीय होटल में बदलने को लेकर परिवर्तन के संबंध में उन्होंने 2018 में ही संबंधित विभाग के समक्ष आवेदन कर दिया था।

4 of 5
Sonu Sood
याचिका में इमारत में बदलाव के लिए अभिनेता के आवेदन के संबंध में संबंधित प्राधिकारों को फैसला करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन को निगम आयुक्त ने मंजूर कर लिया लेकिन यह एमसीजेडएमए के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक अभिनेता ने छह मंजिला आवासीय इमारत ‘शक्ति सागर’ में ढांचागत बदलाव किया और बिना जरूरी मंजूरी हासिल किए इसे होटल में बदल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें