सलमान खान का मतलब है सुपरस्टारडम। क्या आपको पता है कि सलमान खान को पहली सैलरी के तौर पर सिर्फ 75 रुपए ही मिले थे? इसका खुलासा खुद सलमान खान ने ही किया। आगे जानें, सलमान ने किए और कौन से खुलासे...
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
मौजूदा दौर में बॉलीवुड में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया है कि उन्हें पहली सैलरी में मात्र 75 रुपये मिले थे। हालांकि साल 2017 की फोर्ब्स सूची में बॉलीवुड के सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेताओं की सूची में सलमान खान दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
फोर्ब्स की रिपोर्ट पर बोलते हुए सलमान ने अपनी शुरूआती कमाई को याद किया। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे याद है मेरी पहली सैलरी लगभग 75 रुपये थी। सलमान ने इसके बाद के सफर को कुछ इस तरह से तय किया...
4 of 5
salman khan
सलमान खान ने कहा कि मैं ताज होटल में आयोजित एक शो में पीछे डांस कर रहा था। वहां पर मेरा एक दोस्त डांस कर रहा था और मजाक-मजाक में उसने मुझे अपने साथ ले लिया। इसके बाद एक सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड ‘कैंपा कोला’ के लिए मुझे 750 रुपये मिले थे जिसके बाद बहुत लंबे समय तक 1,500 रुपये मिलते रहे। इसके बाद पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए मुझे 31 हजार रुपये मिले जिसे बाद में बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया था। बिग बॉस के एक एपिसोड के इतने रुपए ले रहे हैं सलमान खान...
सलमान आज टीवी पर भी सबसे अधिक पैसे पाने वाले सितारे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन के प्रति एपिसोड के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस’ शो का कांसेप्ट उन्हें बेहद पसंद है इसलिए वे इसे करते रहना चाहते हैं। बिग बॉस 1 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।