साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए बुधवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां उनके फैंस ने अपने फेवरेट एक्टर का भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए थे। शहर पहुंचकर राम चरण जैसे ही अपने होटल के लिए रवाना हुए, उनके फैंस भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए फैंस होटल की दीवारों पर भी चढ़ गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।