फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा इंतजार खत्म, 400 करोड़ में बनीं रजनीकांत की फिल्म '2.0' की रिलीज डेट तय

Fri, 05 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 2.0 पोस्टर
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म की रिलीज की तारीख काफी समय से आगे खिसकती जा रही थी लेकिन अब रजनीकांत और अक्षय के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

पढ़ें: My Birthday Song, नाम जितना स्वीट और ट्रेलर उतना खतरनाक, सलमान ने किया ट्वीट
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत
निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज होगी।  इससे पहले रजनीकांत ने भी खुलासा किया था कि अप्रैल के महीने में फिल्म रिलीज हो सकती है। दरअसल, 14 अप्रैल को तमिल न्यू ईयर है, ऐसे में फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
इससे पहले किसी न किसी कारण से फिल्म की डेट लगातार आगे बढ़ती जा रही थी। इसके बावजूद फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह जरा भी ठंडा नहीं पड़ रहा है। बल्कि फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी उतनी ही बढ़ती जा रही है। बता दें कि फाइनली फिल्म का पहला टीजर 6 जनवरी को रिलीज होगा।

4 of 5
2.0
इस बात की जानकारी साउथ फिल्म क्रिटिक एंड ट्रेड एक्सपर्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट करके दी है कि फिल्म 2.0 का पहला टीजर 6 जनवरी के दिन रिलीज किया जायेगा। फिल्म के मेकर्स ने  टीजर को लॉन्च करने के लिए मलेशिया जैसी जगह को चुना है। वहीं टीजर लांच के दौरान खुद रजनीकांत भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म को लगभग 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिस वजह से ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में 'बाहुबली-2' ने धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल फिल्म '2.0' भी वैसा ही धमाका करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें