एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी चल रही थी। इस भरी पार्टी में राज कपूर और राज कुमार आपस में भिड़ गए थे। पार्टी में खूब तमाशा हुआ। जानिए क्या थी वजह
पढ़ें:- B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए क्यों?
विज्ञापन
2 of 8
राज कपूर और राज कुमार
बॉलीवुड सितारों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। स्टार्स के बीच झगड़े पहले भी होते थे, वो बात अलग है कि उस जमाने में मीडिया का ज्यादा बिगुल ना बजने की वजह से वो झगड़े सामने नहीं आ पाते थे। हालांकि बाद में भी उन झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
3 of 8
राज कपूर और राज कुमार
- फोटो : Pinterest
ऐसा ही एक बड़ा झगड़ा हुआ था राज कपूर और राज कुमार के बीच। दोनों ही अपने-अपने जमाने के सुपरस्टार रहे, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि दोनों राज आपस में भिड़ गए। ये बात है एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान की।
4 of 8
bollywood flashback raaj kumar
पार्टी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। राज कपूर और राज कुमार के अलावा और भी कई नामचीन सितारे थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी।
विज्ञापन
5 of 8
राज कपूर और राज कुमार
राज कपूर ने शायद ज्यादा पी ली, क्योंकि जब उनकी नजर राज कुमार पर पड़ी तो वो उनके पास गए और कहा, 'तुम एक हत्यारे हो।' यह सुनकर राज कुमार ने कहा, 'मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए।'
विज्ञापन
6 of 8
Raaj Kumar
दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे, लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में आ गए।
विज्ञापन
7 of 8
Raaj Kumar
जब राज कुमार फिल्मों में बड़े स्टार बन गए तो उस दौरान राज कपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बना रहे थे और इसमें उन्होंने राज कुमार को ध्यान में रख एक जादूगर का रोल रखा, लेकिन राज कुमार ने यह कहते हुए फिल्म रिजेक्ट कर दी कि राज की बराबरी धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती। अगर उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना है तो उसमें सिर्फ राज कपूर और राज कुमार होंगे।
इससे राज कपूर बुरी तरह गुस्से में आ गए और उन्होंने राज कुमार को फिल्म में लेने का आइडिया छोड़ दिया। हालांकि उनके मन में इस बात की टीस रही कि राज कुमार ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया....और शायद इसी का गुस्सा राज कपूर ने नशे की हालत में निकाला।