कोरोना वायरस के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच सभी लोगों ने सुपरमून का दीदार किया। इस वर्ष का सबसे बड़ा और चमकदार ‘सुपर पिंक मून’ मंगलवार पूरी रात आसमान में नजर आया। इस खगोलीय घटना की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने भी साझा किया है। आगे की स्लाइड में देखिए किस सितारे ने किस तरह से इस अद्भुत नजारे की तस्वीर खींची और तस्वीर शेयर करते हुए क्या लिखा।