फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं ये भोजपुरी एक्टर्स, खेसारी लाल यादव के बिना अधूरी है लिस्ट

Thu, 26 Nov 2020 11:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, विक्रांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के अभिनेता सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन, सलमान खान, अक्षय कुमार, विद्युत जामवाल, जॉन अब्राहम सहित कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं, जो अपनी फिटनेस से भी खूब तारीफें बटोरते हैं। वैसे बता दें कि फिटनेस के मामले में अब भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको उन भोजपुरी अभिनेताओं के बारे में बताते हैं जो फिटनेस से भी फैंस का दिल जीतते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव आज सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग अब पूरे देश में भी बढ़ने लगी है। खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक शानदार गायक भी हैं। खेसारी फिटनेस के मामले में भी पीछे नहीं हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए अपने कई वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
पवन सिंह
भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं की लिस्ट पवन सिंह के नाम के बिना अधूरी है। पवन सिंह भी एक उम्दा अभिनेता के साथ ही एक बेहतरीन गायक भी हैं। पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागेलू के फैंस पूरे देश में मौजूद हैं। पवन सिंह भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

4 of 5
विक्रांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
विक्रांत सिंह राजपूत
विक्रांत सिंह राजपूत का नाम भी भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं की लिस्ट में टॉप में ही रहता है। वैसे बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकार मोनालिसा के पति भी हैं। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिराज भट्ट - फोटो : Instagram
बिराज भट्ट
मूल रूप से नेपाल के रहने वाले अभिनेता बिराज भट्ट ने नेपाली फिल्मों के साथ ही साथ भोजपुरी सिनेमा में भी अपना दमखम दिखाया है। बिराज की गिनती टॉप के भोजपुरी स्टार्स में होती हैं। वहीं बिराज अपने सुपरफिट अवतार से दर्शकों का खूब दिल जीतते हैं।

पढ़ें: हिट फिल्म ‘तैश’ की जोड़ी ने सर्दियों में बढ़ाया पारा, सामने आई नई फिल्म के सेट से दिलचस्प तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें