फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superboys Of Malegaon: पिक्चर के भीतर बनती पिक्चर के 12 मशहूर किस्से, शाहरुख, आमिर वाला शानदार है..!

Wed, 26 Feb 2025 10:33 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Superboys Of Malegaon: हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, उसमें आने वाली दिक्कते, कलाकारों की मेहनत और इंडस्ट्री के अनदेखे पहलुओं को इन फिल्मों मे बखूबी दिखाया गया है।
विज्ञापन
1 of 13
बॉलीवुड फिल्मों के दिलचस्प किस्से - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड मे कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें न सिर्फ पर्दे पर कहानी दिखाई गई, बल्कि फिल्म के अंदर भी शूटिंग होती हुई नजर आई। इन फिल्मों ने पर्दे के पीछे के संघर्ष, ग्लैमर और कलाकारों की जिंदगी के दिलचस्प पहलुओं को पेश किया। फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, उसमें आने वाली दिक्कते, कलाकारों की मेहनत और इंडस्ट्री के अनदेखे पहलुओं को इन फिल्मों मे बखूबी दिखाया गया है। आइए, जानते है उन फिल्मों के बारे मे,जिनमे फिल्म के अंदर ही फिल्म की शूटिंग दिखाई गई है।
विज्ञापन

2 of 13
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (2025) - नासिर का मालेगांव  
यह कहानी मालेगांव के रहने वाले नासिर शेख पर बनी है, जो मालेगांव के लोगों के लिए फिल्म बनाता है। अपने दोस्तों के साथ फिल्म बनाता है। बिना पैसे के फिल्म बनाता है और केवल जुगाड़ से फिल्म बनाता है। फैजा अहमद खान ने 2008 मे इसी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। रीमा कागती, जो फिल्म की निर्देशक है, ने इसी डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित होकर नासिर शेख पर ये फिल्म बनाई ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’। इस फिल्म मे आदर्श गौरव असल जिंदगी के नासिर का चरित्र निभा रहे हैं। फिल्म में शशांक अरोड़ा का काम सबसे शानदार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 13
‘फैन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘फैन’ (2016) - जब फैन ने बदल दी सुपरस्टार की जिंदगी 
जब जुनून हद से बढ़ जाए तो फैन और स्टार के बीच की दीवार कब गिर जाती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। फिल्म की कहानी आर्यन खन्ना नाम के एक सुपरस्टार और उसके सबसे बड़े फैन गौरव के इर्द-गिर्द घूमती है। गौरव सुपरस्टार का सबसे बड़ा प्रशंसक है और उसकी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद है - अपने आइडल से मिलना। यह फिल्म फिल्मी दुनिया की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो अक्सर कैमरे के पीछे छुपी रहती है।

4 of 13
‘हीरोइन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘हीरोइन’ (2012) – ग्लैमर की दुनिया का अंधेरा
चमकती हुई बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी आकर्षक लगती है, अंदर से उतनी ही जटिल होती है। हीरोइन इसी जगमगाती इंडस्ट्री के पीछे छुपे दर्द, राजनीति और अकेलेपन को सामने लाती है। मधुर भंडारकर के निर्देशन मे बनी इस फिल्म की कहानी माही अरोड़ा (करीना कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्मी दुनिया की एक नामी अभिनेत्री होती है। कामयाबी उसके कदम चूमती है, लेकिन निजी जिंदगी मे वह पूरी तरह से टूट चुकी होती है। स्टारडम पाने के बाद भी वह सुकून से कोसों दूर हहै। फिल्म मे कई सीन ऐसे है, जहां माही को सेट पर शूटिंग के दौरान रोते हुए, गुस्से में और तनाव में दिखाया गया है। अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा और दिव्या दत्ता जैसे शानदार कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया। 
विज्ञापन

5 of 13
'डर्टी पिक्चर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डर्टी पिक्चर' (2011) – ग्लैमर और संघर्ष की कहानी
इस फिल्म मे विद्या बालन, इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं मे थे। यह फिल्म 80 के दशक की साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा सिल्क स्मिता के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म मे पर्दे के पीछे के संघर्ष, बोल्ड सीन्स की शूटिंग, एक्ट्रेसेस के प्रति इंडस्ट्री के व्यवहार और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को दिखाया गया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक्ट्रेसेस को अक्सर सिर्फ उनकी बोल्डनेस और ग्लैमर के लिए पहचाना जाता है, जबकि उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज कर दिया जाता है। मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित है ये फिल्म और एकता कपूर इसकी निर्माता है। 
विज्ञापन

6 of 13
'तीस मार खां' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तीस मार खां' (2010) – नकली फिल्म, असली शूटिंग!
फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। यह एक ठग (अक्षय कुमार) की कहानी है, जो खुद को फिल्म डायरेक्टर बताकर एक बड़ी चोरी को अंजाम देने की योजना बनाता है। इस फिल्म मे 'फिल्म के भीतर फिल्म' का कांसेप्ट बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है। पूरी कहानी एक नकली फिल्म शूट करने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें असली सेट्स बनाए जाते है, कलाकारों को तैयार किया जाता है, लेकिन सब कुछ एक धोखे का हिस्सा होता है। फिल्म में शूटिंग से जुड़ी कई दिलचस्प घटनाओं को भी दिखाया गया है, जैसे कि रीटेक, गलतियों पर हंसी-मजाक, और डायरेक्टर के आदेशों की अहमियत।
विज्ञापन

7 of 13
‘आई हेट लव स्टोरीज’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘आई हेट लव स्टोरीज’ (2010) –असली और नकली लव स्टोरी का फर्क मिटा
क्या हो अगर आपको रोमांस से नफरत हो, लेकिन फिर भी आपको एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग पर काम करना पड़े? पुनीत मल्होत्रा की इस फिल्म में इमरान खान और सोनम कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर प्यारा सा जादू बिखेरा। फिल्म की कहानी जय (इमरान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को रोमांटिक फिल्मों से दूर रखना चाहता है, लेकिन एक मशहूर रोमांटिक फिल्म डायरेक्टर के सहायक के रूप मे काम करता है। दूसरी ओर सिमरन (सोनम कपूर) पूरी तरह से लव स्टोरीज में डूबी हुई लड़की है, जिसे रोमांस पर पूरा भरोसा है। जब दोनों को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ काम करने का मौका मिलता है, तो असली और फिल्मी प्यार के बीच का फर्क धीरे-धीरे मिटने लगता है। यह फिल्म बॉलीवुड की उन परफेक्ट लव स्टोरीज़ के पीछे की मेहनत और कैमरे के पीछे की दुनिया को दिखाने के साथ-साथ फिल्मी प्रेम कहानियों पर भी हल्का-फुल्का व्यंग्य कसती है।

8 of 13
'बिल्लू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बिल्लू' (2009) – एक सुपरस्टार और उसके दोस्त की कहानी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म मे इरफान खान, शाहरुख खान और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओ में थे। फिल्म की कहानी एक छोटे गांव के नाई (इरफान खान) और एक बड़े सुपरस्टार (शाहरुख खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में शूटिंग का हिस्सा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि सुपरस्टार गांव मे एक फिल्म की शूटिंग के लिए आता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गांववालों के लिए  शटिंग किसी उत्सव से कम नही होती। हर कोई सुपरस्टार से मिलने की कोशिश करता है, और शूटिंग लोकेशन पर भीड़ उमड़ जाती है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टारडम और आम जनता के बीच की दूरी को खूबसूरती से पेश किया गया है।

9 of 13
'लक बाय चांस' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'लक बाय चांस' (2009) – फिल्म इंडस्ट्री का असली चेहरा
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा की यह फिल्म उन संघर्षरत कलाकारों की जिंदगी दिखाती है, जो बॉलीवुड मे अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में स्टूडियो सेट्स, गाने की शूटिंग, डायरेक्टर के आदेश, और हीरो-हीरोइन के बीच कैमिस्ट्री की तैयारी को बहुत ही वास्तविक रूप से दिखाया गया है। कई असली बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इसमें कैमियो किया, जिससे फिल्म और भी प्रामाणिक लगी।

10 of 13
'ओम शांति ओम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ओम शांति ओम' (2007) – एक फिल्म के भीतर दूसरी फिल्म 
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिकाओं वाला यह फिल्म बॉलीवुड के पुराने दौर की झलक दिखाती है, जहां ओम (शाहरुख खान) एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप मे फिल्म इंडस्ट्री के संघर्ष को महसूस करता है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के शुरुआती हिस्से मे 70 के दशक की फिल्म शूटिंग को बड़े शानदार तरीके से दिखाया गया है। इसमें कई क्लासिक फिल्मों का जिक्र भी किया गया, जिससे दर्शकों को पुराने दौर की यादे ताजा हो जाती है।इ सके अलावा, फिल्म मे सेट्स का निर्माण, गानो की शूटिंग, कैमरा ऐंगल्स और फिल्मी दुनिया के भीतर चलने वाले खेल को बड़े दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। ओम और शांति (दीपिका पादुकोण) के बीच का रोमांस भी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिखाया गया, जिससे फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है।

11 of 13
'स्वर्ग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्वर्ग' (1990) – सपनो की उड़ान और संघर्ष की सच्चाई
बॉलीवुड की रंगीन दुनिया हर किसी को अपनी ओर खींचती है, लेकिन इस चकाचौंध के पीछे एक लंबी संघर्ष की दास्तान छुपी होती है। डेविड धवन के निर्देशन मे बनी स्वर्ग इसी संघर्ष की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। फिल्म में गोविंदा का किरदार अर्जुन एक साधारण नौजवान है, जो फिल्मों में बड़ा अभिनेता बनने का ख्वाब देखता है। मगर यह सफर इतना आसान नही होता। उसकी तकदीर उसे एक अमीर बिजनेसमैन साहनी के घर नौकर बनाकर ले जाती है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य है, जहां अर्जुन को सेट पर एक्टिंग सीखते और कठिनाइयो का सामना करते दिखाया गया है। राजेश खन्ना, जूही चावला और माधवी जैसे दमदार कलाकारों की अदाकारी ने इस फिल्म को और भी यादगार बना दिया।

12 of 13
'रंगीला' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रंगीला' (1995) – एक्ट्रेस बनने की कहानी
राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं मे थे। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहती है। फिल्म में सेट पर शूटिंग के सीन, कैमरे के पीछे की कहानियां, डायरेक्टर्स की परेशानियां और स्टारडम की हकीकत को खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म फिल्मी दुनिया की सच्चाई को पर्दे पर लाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म के एक दृश्य में मधुर भंडारकर भी असिस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
'गुड्डी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गुड्डी' (1971) – एक फैन से एक्ट्रेस बनने तक का सफर
ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक किशोरी की कहानी है, जो फिल्मो की दीवानी होती है और फिल्मी दुनिया की हकीकत से अंजान रहती है। इस फिल्म मे खास बात यह थी कि इसमें असली बॉलीवुड हस्तियों के कैमियो अपीयरेंस थे, जैसे धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन। फिल्म के कई दृश्य असली फिल्म सेट्स पर शूट किए गए, जहां दर्शकों को पर्दे के पीछे के सीन देखने का मौका मिला। इसमें यह भी दिखाया गया कि कैसे एक्टर्स और क्रू मेंबर्स फिल्मो की शूटिंग के दौरान काम करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें