फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार्स के दिलों पर राज करती हैं उनकी बीवियां, यकीनन इससे पहले नहीं देखी होंगी इनकी तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2020 01:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ के सुपरस्टार्स की बीवियां - फोटो : Self
दक्षिण भारतीय एक्टर्स की फैन फॉलोइंग के बारे में तो आपको पता ही होगा। इन स्टार्स को दर्शक अपनी पलकों और दिल में बैठाते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं इन सुपर स्टार्स के दिल पर किस का राज है। चलिए आज हम साउथ के स्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इनमें से किसी को पहली नजर का प्यार हुआ तो किसी ने दुनिया से इन्हें पाने के लिए बगावत कर ली।
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत पत्नी लता के साथ

रजनीकांत और लता 
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दिल पर राज करती हैं उनकी पत्नी लता। दोनों की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। रजनीकांत ने कॉलेज मैगजीन के लिए इंटरव्यू लेने आई स्टूडेंट लता को देखते ही रजनीकांत ने उन्हें प्रोपोज कर दिया। बाद में 26 फरवरी, 1981 को इनकी शादी हुई। इन दोनों की दो बेटियां हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या।

विज्ञापन

3 of 6
अजित कुमार और शालिनी - फोटो : social media
अजित कुमार और शालिनी
अजित कुमार ने साल 2000 में शालिनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात Amarkalam फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। शालिनी के अपने करियर के पीक पर अजित कुमार से शादी कर ली थी।

4 of 6
महेश बाबू और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर - फोटो : file photo
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की गिनती एक जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेस में होती थी। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
विज्ञापन

5 of 6
पत्नी के साथ राम चरण तेजा
राम चरण और उपासना कमिनेनी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। उपासना बिजनेस वुमन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी - फोटो : instagram
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी
जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में लक्ष्मी प्रनथी से शादी की थी। jr Ntr के लिए लक्ष्मी को पसंद करने वाले कोई और नहीं बल्कि चंद्रबाबू नायडू (आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री) थे। जूनियर एनटीआर जल्द ही राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें