शिल्पा शेट्टी आजकल टीवी पर रियलिटी शो Super Dancer 3 की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस शो में उनके अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियॉग्रफर गीता कपूर भी जज के रूप में मौजूद हैं। शनिवार को 'सुपर डांसर 3' के फाइनल ऑडिशन्स हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
shilpa shetty
इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर न सिर्फ शिल्पा शेट्टी इमोशनल हो गई बल्कि कुछ ऐसा करने का फैसला भी किया जिसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है। दरअसल शो में 9 साल के कंटेस्टेंट तेजस वर्मा जब ऑडिशन देने आए तो उनके टैलेंट को देख शो के तीनो जज इतने प्रभावित हुए कि तीनों ने तेजस को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। तेजस के डांस ने सभी को चौकाया।
विज्ञापन
3 of 4
shilpa shetty
इसके बाद जब तेजस की फैमिली स्टेज पर आई और तेजस की मां ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए। तेजस की मां ने शो में बताया- तेजस अपनी और अपने भाई की फीस 2 साल से खुद भर रहा है। तेजस की मां की बात सुनकर अनुराग बसु ने कहा- इस बात को सुनकर हमें गर्व करना चाहिए या दुखी होना चाहिए समझ ही नहीं आ रहा है।
इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने कहा- इस बच्चे में बहुत टैलेंट है, लेकिन कभी-कभी प्रैशर की वजह से टैलेंट कम हो जाता है। जिसके बाद शिल्पा ने तेजस की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया। तेजस ने टॉप 12 में जगह बना ली है।