फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT की कोचिंग देने के लिए तैयार ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' का होगा सेलेक्शन

Tue, 06 Feb 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों वाराणसी में हैं, जहां वह बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त हैं। यही नहीं ऋतिक बच्चों से भी काफी कुछ सीख रहे हैं। बढ़ी दाढ़ी और उलझे बालों के साथ ऋतिक टीचर जैसे ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan, anand kumar
दरअसल, ऋतिक असल जिंदगी में बच्चों को नहीं पढ़ा रहे। वह अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में हैं। बता दें कि फिल्म कोचिंग सेंटर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक है। आनंद कुमार ने कहा, 'मैं खुश हूं कि ऋतिक इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे। वह अपने काम को लेकर काफी समर्पित रहते हैं। उनकी कहानी भी काफी प्रेरणादायक है।'
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan, anand kumar
फिल्म को प्रोड्यूस कर रही फैंटम फिल्म्स ने फर्स्ट लुक जारी किया है। जिसमें ऋतिक रोशन हूबहू आनंद कुमार जैसे ही दिख रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही ‘सुपर 30’ की शूटिंग वाराणसी, रामनगर और अहरौरा सहित कई जगहों पर होनी है।

 

4 of 5
mrinal thakur
छोटे पर्दे के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की बुलबुल यानि मृणाल ठाकुर बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के सहयोग से बनने जा रही यह फिल्म 25 जनवरी  2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik roshan, anand kumar
फिल्म की कहानी बिहार के रहने वाले आनंद कुमार पर आधारित है, जो हर साल ऐसे 30 बच्चों को आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं, जो गरीब और पिछड़े हैं। उनकी कोचिंग के लगभग सभी स्टूडेंट आईआईटी में सिलेक्ट होते हैं। आनंद इस सराहनीय काम के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें