फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंस गई ऋतिक की 'सुपर 30', फाउंडर ने लगाया संगीन इल्जाम

Fri, 19 Jan 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड में बायोपिक पर आधारित कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी कि ऋतिक रोशन बिहार के आनंद कुमार पर आधारित एक फिल्म में काम करेंगे लेकिन बनने से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर चुकी हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan
इस विवाद का खुलासा डीएनए ने किया है। सूत्रों की मानें सुपर 30 की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले को-फाउंडर पूर्व डीजीपी अभयानंद का कोई जिक्र नहीं है। यहां तक की आनंद कुमार की मर्जी भी इसमें शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में आनंद अपने आप को एक मात्र संस्थापक के तौर पर पेश करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan
इस बारे में अभयानंद ने  कहा - 'फिल्म में उनका बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया गया है। इसे बायोपिक नहीं कहा जा सकता। इसमें आवश्यक तथ्यों को छिपाया गया है जिस वजह से इसे बायोपिक कहलाने का कोई हक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें सच जानने की जरूरत हैं। अगर वह यहां आकर स्थानीय लोगों से बात करें तो उनको असलियत का पता चल जाएगा।'

4 of 5
Hrithik Roshan
आपको बता दें 'सुपर 30' कोचिंग गरीब बच्चों को मुफ्त में आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों के एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाती है। यहां तक की सैकड़ों बच्चे उच्च संस्थानों में दाखिला भी पा चुके हैं। इस कोचिंग की शुरुआत आनंद और अभयानंद ने की थी। इस काम के लिए उन्हें रियल हीरो अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया जिसे अभयानंद ने लेने से मना कर दिया था लेकिन जब उन्हें पता चला कि आनंद ने पैसे ले लिए तो उन्होंने इस कोचिंग से किनारा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
इस फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी भाषा सीखना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह रोजाना 2 घंटे का समय निकालते हैं। कुछ दिन पहले ऋतिक से आनंद कुमार ने मुंबई में मुलाकात भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें