फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में सुपरस्टार के साथ रोमांस का मिला चांस, एक्ट्रेस ने बताया- सेट पर कैसे बिहेव करते हैं ऋतिक

Wed, 21 Mar 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। अपनी डेब्यू फिल्म में मृणाल के लिए ऋतिक रोशन जैसे स्टार के साथ काम करना किसी सपने जैसा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mrunal Thakur
ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर ने पहले शेड्यूल की शूटिंग बनारस में पूरी कर ली है। टीम आगे की शूटिंग के लिए राजस्थान पहुंच चुकी है। इस बीच पहली बार फिल्म में ऋतिक के साथ काम करने को लेकर मृणाल का बयान सामने आया है। डेब्यू फिल्म में ऋतिक की वाइफ का किरदार निभाना मृणाल के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

3 of 5
Mrunal Thakur
मृणाल ने आगे बताया, 'ऋतिक मेरे लिए प्रेरणा हैं। मैं सेट पर उनको ऑबजर्व करती हूं और उनसे बहुत कुछ सीखती हूं। वह सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए काम करते हैं। मैं शूट का हर एक दिन इन्जॉय करती हूं। मैं ऋतिक के साथ शूटिंग पर बहुत सहज महसूस करती हूं। ऋतिक बहुत शालीन हैं और अपने काम के लिए बहुत डेडिकेटेट भी।'

4 of 5
super 30
रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सुपर 30' विकास बहल द्वारा निर्देशित है। फिल्म में ऋतिक और मृणाल के अलावा नंदीश संधू को भी कास्ट किया गया है। नंदीश फिल्म में आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार का किरदार निभाएंगे। नंदीश इस फिल्म के जरिए ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : twitter
बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं। आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं। फिल्म में ऋतिक एक बिहारी टीचर की भूमिका निभा रहे हैं। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें