फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने बयां किया अपना दुख, बोलीं- 'फिल्म इंडस्ट्री में नहीं मिल रहे ऐसे लोग'

Fri, 15 Mar 2019 09:52 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी ने एक चैट शो में बोलते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बारे में अपनी राय दी है। सनी ने इस चैट शो में बताया कि फिल्मी दुनिया के लोग सबसे खराब होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जरूरत के समय में आपके साथ कोई भी नहीं खड़ा नहीं होता है। सनी ने यह भी कहा कि कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो किसी ने भी उन्हें सपोर्ट नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : File Photo
सनी ने इस दौरान यह भी कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए वह कभी निराश भी नहीं होती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर खुद पर कमेंट्स करने को लेकर सनी ने कहा कि कोई उनपर किसी भी तरह का कमेंट करे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वह यह जरूर कहती हैं कि वह अपने बच्चों को लेकर किसी भी तरह से ट्रोल नहीं होना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन के अवतार में सनी लियोनी - फोटो : instagram
इससे पहले सनी लियोनी बीते मंगलवार को यहां एक वेबसाइट की लांचिंग पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी बहुत पंसद हैं। सनी ने 'कैप्टन कूल' को पंसद करने की वजह भी बताई थी। सनी ने धोनी का नाम फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ी के पूछने के सवाल पर बताया था। 

4 of 5
ms dhoni sunny leone - फोटो : file photo
जब वेबसाइट की लांचिंग पर सनी से पूछा गया था कि उनका पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी कौनसा है? तो सनी ने इस सवाल का जवाब बेहद खूबसूरती से दिया था। सनी ने कहा था' मुझे लगता है मेरे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी है, उनके पास बहुत ही प्यारी बच्ची है, क्या नहीं है? मैं धोनी की तस्वीर उनकी बेटी के साथ देखती हूं जो बहुत सुंदर हैं, यही कारण है वह मुझे पसंद है क्योंकि वह एक पारिवारिक इंसान हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
इस दौरान सनी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया ' मेरे पास दो टेलीविजन शो हैं, मैं एक हिंदी फिल्म में भी काम कर रही हूं, जो कि मेरे प्रोड्क्शन हाउस के तले बन रही है, हम इस पर इसी साल काम शुरू कर देंगे, इतना ही नहीं मेरे पास दो साउथ की फिल्मों के लिए भी काम है, इसलिए मेरे पास काम की कमी नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें