फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अडल्ट फिल्मों में मशहूर थीं ये अभिनेत्रियां, इंडस्ट्री छोड़ किसी ने किया बिजनेस तो कोई कर रहा फिल्मों में काम

Wed, 18 Nov 2020 09:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम
पोर्न इंडस्ट्री को लेकर लोगों की अपनी-अपनी धारणा है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अडल्ट फिल्मों का धंधा इन दिनों खूब फल-फूल रहा है। इस इंडस्ट्री के कई कलाकार बहुत पॉपुलर भी हैं। लेकिन आज हम आपको पोर्न फिल्मों की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अब इस इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं और दूसरे क्षेत्रों में अपना नाम कमा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले बात सनी लियोनी की। साल 2013 में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद वह बिग बॉस के 5वें सीजन में नजर आईं। यहां से उन्हें फिल्मों में काम मिल गया। भारत में उनका विरोध भी हुआ लेकिन इस बात को मानना पड़ेगा कि सनी ने लोगों की सोच अपने प्रति बदलकर रख दिया। सनी कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
साशा ग्रे - फोटो : इंस्टाग्राम
कभी पोर्न इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री रहीं साशा ग्रे अब हॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। अडल्ट फिल्मों से संन्यास लेकर साशा ने अपने  करियर की शुरुआत 'द गर्लफ्रेंड एक्सपीरियंस से की। वह कई विज्ञापनों, म्यूजिक एलबम और मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। साशा एक किताब भी लिख चुकी हैं।

4 of 6
मिया खलीफा - फोटो : फाइल
मिया खलीफा ने बहुत कम समय के लिए ही पोर्न इंडस्ट्री में काम किया लेकिन यहां से वह बहुत लोकप्रिय हो गईं। यहां से अलग होने के बाद मिया सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं और इसके बाद उन्हें यहां एक नई पहचान मिल गई है। अब वह एक मशहूर मॉडल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जेन्ना जेम्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
जेन्ना जेम्सन ने साल 2008 में अडल्ट फिल्मों से संन्यास ले लिया था। साल 2013 में वह मॉडलिंग की दुनिया में आईं और यहां उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। अब जेन्ना एक सफल बिजनेसवुमन हैं। वह टेलीविजन की एक मशहूर हस्ती हैं। उन्होंन कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह डब्यू डब्यू ई में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसी मोर्गन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिसी मोर्गन ने साल 1996 से लेकर 2006 तक पोर्न इंडस्ट्री में काम किया। इसके बाद वह आध्यात्म की तरफ मुड़ गईं। वह 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब वह अडल्ट वेबसाइट से अपनी वीडियोज को हटाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें