फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनजीत कौर कैसे बनीं सनी लियोन, पोर्न फिल्मों से लेकर बॉलीवुड के सफर को बयां करेगी ये फिल्म

Sun, 22 Apr 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन जल्द ही अपनी जिंदगी के जुड़े सभी राज खोलने वाली हैं। वह अपनी बायोपिक लेकर आने वाली हैं। इस बायोपिक में सनी लियोन अपनी जिंदगी के हर के पहलू को फैंस के आगे बयां करेंगी। उनकी इस फिल्म का नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी बैक टू बैक कई फिल्में भी की हैं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं। ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। 

4 of 5
अपनी बायोपिक को लेकर सनी ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा- मैं अपनी बायोपिक के लिए काफी उत्साहित हूं, यह साल मेरी जिंदगी का बहुत ही बेहतर साल साबित होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को मेरी यह बायोपिक काफी पसंद भी आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए मैं अपनी पुरानी टीम से मिलने के लिए भी काफी एक्साइटेड हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पिलिट्सविला जैसे रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर चुकीं सनी ने हाल ही में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड भी लॉन्च किया है। वह बीते दिनों जुड़वा बच्चों की मां भी बनी हैं। अब देखना होगा कि सनी की इस बायोपिक से उनकी जिंदगी के और क्या-क्या खुलासे होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें